ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल से पर्यटन क्षेत्रों को मिलेगी पहचान : आयुक्त दीपक रावतहल्द्वानी : गौलापार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण बाल लीलाओं के वर्णन से भावविभोर हुए भक्तनियमित रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर जिला पंचायत गैंगमेटों का राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनहल्द्वानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भड़के राज्य आंदोलनकारी, सीएम को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांगहल्द्वानी में प्राइवेट स्कूलों को सख्त निर्देश: एक ही दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने किया योग शिविर का आयोजन, स्वयं एवम् समाज को स्वस्थ्य बनाने का लिया संकल्प

नैनीताल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के अवसर पर आज दिनांक 21.06.2024 को  प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मियों द्वारा जिले के सभी थानों/पुलिस लाइन परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ है। जिसे सार्थकता देने के लिए प्रत्येक पुलिस कर्मी द्वारा विभिन्न प्रकार के प्राणायाम और योग क्रियाओं का अभ्यास किया गया।

रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में श्रीमती विमला उप्रेती पतंजलि योग प्रशिक्षिका व टीम द्वारा पुलिस कर्मियों को योग और विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया।

सभी को इन योग क्रियाओं के लाभ और अनेकों रोग व्याधियों का समाधान करने में उपयोगिता की जानकारी भी दी गई। सभी को नियमित रूप से योग क्रियाओं को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा समाज में भी इसके सकारात्मक परिणामों की जागरूकता के लिए प्रेरित किया।

सभी पुलिस कर्मी ने स्वयं और समाज को योग की धारा से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

इसी क्रम में जिले के प्रत्येक थाना परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया तथा सभी पुलिस कर्मी योग क्रियाओं से लाभांवित हुए।

योग शिविर में  प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, स्वेता भंडारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल,  नितिन लोहनी,  भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल,  वेद प्रकाश भट्ट निरीक्षक यातायात नैनीताल,  किशोर उपाध्याय अग्निशमन अधिकारी नैनीताल समेत सभी थाना प्रभारी और अधीनस्थ पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 10 मार्च 2026

You missed

error: Content is protected !!