ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में नशे की हालत में हनुमानगढ़ी के पास मूत्रासन करते हुए नेपाली 50 फीट गहरी खाई में गिरा

चीता मोबाइल के हेड कांस्टेबल शिवराज राणा सकुशल नेपाली बहादुर को खाई से  निकाला बाहर

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। शराब के नशे में हनुमानगढ़ी के पास मूत्रासन करते वक्त नेपाली बहादुर 50फिट खाई जा गिरा,पुलिस ने सकुशल निकाला।

आज 4.30बजे उदय नेपाली दैलिक नेपाल शराब के नशे में एरीज की तरफ अपने टोले को जा रहा था हनुमानगढी से थोड़ा आगे जाकर मूत्रासन करते वक्त 50 फिट गहरी खाई में जा गिरा।

सूचना मिलते ही तल्लीताल चीता मोबाइल शिवराज सिंह राणा वा थाने से अन्य फोर्स मौके में जाकर नेपाली बहादुर को सकुशल निकाल उसके साथियों के पास टोले में भिजवा दिया गया है।

टोले के सभी नेपाली नागरिक बहादुरों ने नैनीताल पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें :  घरेलू गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, जमाखोरी-रिफिलिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई

You missed

error: Content is protected !!