ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

नैनीताल में नैनी महिला एवम्ं बाल विकाश समिति सूखाताल मे विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल एवं माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार तथा माननीय जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार महोदय अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के मार्गदर्शन के दृष्टिगत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के सचिव सीनियर सिविल जज बीनू गुलयानी के निदेशन मे प्राविधिक स्वय सेवक अंबिका, यशवंत कुमार द्वारा नैनी महिला एवम्ं बाल विकाश समिति सूखाताल मे विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कुमारी अंबिका द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली तथा 15 फरवरी से 29 फरवरी तक चलने वाले विशेष अभियान साइबर अपराध पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी और कहा गया यदि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध हो जाता है तो वह सर्वप्रथम 1930 नंबर पर संपर्क कर अपनी प्रथम सूचना दे सकता है।

जिसके माध्यम से वह सूचना नजदीकी क्षेत्रीय पुलिस के पास स्वतः ही आ जाती है। जागरूकता शिविर में राष्ट्रीय लोक अदालत तथा स्थाई लोक अदालत वह नशा उन्मूलन के विषय पर भी जानकारी दी गई।

शिविर में जिला नैनीताल लेखपाल नीमा परिहार द्वारा साइबर अपराधों वह मनरेगा से संबंधित जानकारी दी गई।

शिविर के अंत में यशवंत कुमार द्वारा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में व विधिक द्वारा स्थापित फ्रंट ऑफिस डिस्टिक कोर्ट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

विधिक जागरूकता शिविर में नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल अध्यक्ष शैलजा सक्सेना,सचिव – सुनीता आर्या ,जिला उपभोक्ता आयोग की सदस्य विजय लक्ष्मी थापा, रेनू कोहली , हंसी रावत पार्वती उप्रेती , किरन,मोहनी देवी, ललिता, अंजू, भावना, प्रियंका रावत इत्यादि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल 11 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!