नैनीताल में अम्बेडकर जयंती पर निकाली शोभायात्रा
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। आज अम्बेडकर जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई मल्लीताल से तल्लीताल अम्बेडकर भवन तक भव्य रैली निकाली गई। जिसके बाद नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने तल्लीताल के दर्शन घर मे डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
शिल्पकार सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र ने कहा कि अम्बेडकर जी के बनाये गये संविधान के साथ साथ उनके बताये गये रास्ते में चलने की प्रेरणा
नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नगर में शोभायात्रा के साथ ही बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में दलित तथा महिलाओं के हित की लड़ाई लड़ने वाले डॉ. अम्बेडकर के व्यक्तित्व पर विचार रखे गए।
शिल्पकार सभा की ओर से मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान से तल्लीताल तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बालिका विद्या मंदिर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शहीद सैनिक विद्यालय के बच्चों तथा युवाओं ने यात्रा को सफल बनाया। जिसके बाद तल्लीताल स्थित अंबेडकर भवन में विचार गोष्ठी हुई।
समाज की परिकल्पना होगी। इस मौके पर केंद्रीय संयोजक केएल आर्या की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहेब की मूर्ति पर
माल्यार्पण किया।
इस मौके पर विधायक सरिता, के एल आर्य, आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार,संतोष कुमार,मोहित लाल साह, विमला अधिकारी, संदीप कुमार गौड, भगवत प्रसाद आदि मौजूद रहे।

