ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त,तल्लीताल जेल रोड के समीप बारिश से हुआ भूस्खलन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बरसात से नाले उफान पर है जो नैनीझील के लिए वरदान साबित हो रहे है।
मौसम विभाग द्वारा पहाड़ो में जारी अलर्ट का असर देखने को मिल रहा है। नैनीताल और उसके आस पास के क्षेत्रों में सवेरे से बारिश जारी है।
बरसात ने जहाँ एक तरफ लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है तो वही नगर के सभी नाले उफान पर है। मौसम विभाग ने कुमाऊँ के कई क्षेत्रों में 30 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
तल्लीताल क्षेत्र में कृष्णापुर वार्ड जेल रोड के पास जो पिछले साल जेल कर्मियों के लिए आवाज बनाए गए थे उसी के बगल में कल रात बारिश से भूस्खलन हुआ।
जिसे बड़े-बड़े बोल्डर गिरे हैं जिसमें आबादी के क्षेत्र में रह रहे लोग दहशत में है। इसके साथ ही मकान और जान को दोनों को खतरा है।
पूर्व सभासद कैलाश रौतेला ने कहा की पिछले साल भी जिला अधिकारी और नगर पालिका को सूचित किया गया था।

जिला अधिकारी निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग को सर्वे के लिए भेजा गया था।वर्तमान में कागज में कोई कार्रवाई नहीं कि नहीं की और कल रात 4:00 बजे बारिश व भूस्खलन से बड़े-बड़े पत्थर गिरने से रास्ते टूटे हैं। वहां रह रहे लोगों पर दहशत का महल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : डिजिटल पुलिसिंग पर एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. का फोकस, साइबर अपराध में एफआईआर अनिवार्य; 29 पुलिसकर्मी सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!