ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल से पर्यटन क्षेत्रों को मिलेगी पहचान : आयुक्त दीपक रावतहल्द्वानी : गौलापार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण बाल लीलाओं के वर्णन से भावविभोर हुए भक्तनियमित रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर जिला पंचायत गैंगमेटों का राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनहल्द्वानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भड़के राज्य आंदोलनकारी, सीएम को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांगहल्द्वानी में प्राइवेट स्कूलों को सख्त निर्देश: एक ही दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

नैनीताल में गोवर्धन हाल में लखनऊ की सहयोग संस्था और विमर्श नैनीताल ने किया अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। लखनऊ से आई सहयोग संस्था और विमर्श नैनीताल ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गोवर्धन हॉल नैनीताल में एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया।

सहयोग लखनऊ उत्तराखंड में विमर्श संस्था के साथ मिलकर काम करती है। यह कार्यक्रम युवाओं और किशोर किशोरियों पर आधारित है। इसमें किशोर किशोरियों के स्वास्थ और अधिकारों के लिए काम किया जाता है।

विमर्श संस्था 2012 से किशोरियों के स्वास्थ और अधिकारों को लेकर काम कर रही है। और आज के इस कार्यक्रम में इन कार्यों के ग्रामीण स्तर पर जो स्टेकहोल्डर है।

आशाएं पंचायत मेंबर आदि के साथ युवाओं के मुद्दे को लेकर कैसे समन्वय स्थापित किया जाए और सरकार की योजनाओं से किस प्रकार युवाओं को जोड़ा जाए तथा वह कैसे सामाजिक और लड़िकियो से जुड़े मुद्दों को सामने रख सकते हैं इस संबन्ध में उन्हें बताया गया।

सहयोग लखनऊ से आई आराधना सिंह ने बताया कि सहयोग लखनऊ विमर्श के साथ मिलकर एक कार्यक्रम करता है जिसका नाम है तरंग मेरे सपने मेरी उड़ान जो कि जो कि युवाओं और किशोर किशोरियों के उपर कार्यक्रम है।

इसमें किशोर किशोरियों के स्वास्थ और अधिकारों के लिए काम किया जाता है। और आज के कार्यक्रम में सहयोग संस्था और विमर्श नैनीताल ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गोवर्धन हॉल नैनीताल में एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया।

जिसमें पंचायत स्तर पर किस प्रकार वह अपना योगदान दे सकते हैं और युवाओं के लिए सरकार की योजनाओं और सेवाओं को सुनिश्चित किया जा सकता है इस पर चर्चा की गई।

इस दौरान आराधना सिह, कंचन भण्डारी, गायत्री दरमवाल, भावना कुंवर, हंसी, राधा, मंजु, निमा, पुष्पा, सरीता, नीरू, सुमन सहित बेतालघाट, भीमताल, कोटाबाग ब्लाक की विमर्श से जुडी 35 महिलाओ ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दिशा तिवारी सम्मानित, सारथी फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

You missed

error: Content is protected !!