नैनीताल में जनरल स्टोर में रात चोरों ने हजारों रुपए का सामान में हाथ साफ किया
रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र स्थित एक दुकान में।चोरी का मामला सामने आया है। जिस पर दिव्यांग दुकानदार द्वारा मल्लीताल कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कारवाही की मांग की है।
चोर ने विकलांग नदीम की दुकान भी नहीं छोड़ी चोर इतने सक्रिय हो गए हैं शहर आए दिन रात क़ो दुकानों में चोरी हो रही है।
जानकारी के अनुसार मल्लीताल पॉपुलर कंपाउंड क्षेत्र में दुकानदार नदीम के जनरल स्टोर में सुबह अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए हज़ारो रुपये की नगदी व समान पर हाथ साफ कर दिया।
जिसके बाद दुकान स्वामी मों. नदीम ने बताया कि वो शहर से बाहर गए हुए थे।शुक्रवार को जब सवेरे वह दुकान में पहुचे तो दुकान का शटर टूट हुआ था। दुकान में सारा सामान फैला हुआ था।
इस बीच जब उन्होंने सीसीटीवी में चोरी की घटना व चोरो को देखना चाहा तो चोरो ने सीसीटीवी को भी नुकसान पहुचाया हुआ था।
उन्होंने बताया कि दुकान से म् लगभग 15 हज़ार का सामान चोरी हुआ है साथ ही 7 -8 हज़ार नगदी भी गायब है। जिसके बाद दुकान स्वामी ने मल्लीताल कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मोहम्मद नदीम द्वारा चोरी की घटना की शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।














