ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में बीडी पांडे अस्पताल में यूजर्स चार्ज का ऑनलाइन भुगतान सुविधा शुरू 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में ऑनलाइन बिलिंग सुविधा शुरू कर दी है। अब मरीज अस्पताल द्वारा लिए जाने वाले यूजर्स चार्ज का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
बता दें कि बीडी पांडे अस्पताल में अब तक यूजर्स चार्ज का भुगतान नगद किया जाता था। कई बार मरीज या तीमारदारों के पास कैश न होने के चलते बाजार जाकर एटीएम या बैंक से पैसे निकालकर भुकतान करना पड़ता था।

जिससे उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब मरीजों की सुविधा व पारदर्शिता के लिए अस्पताल में ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी गई है। अब मरीज या तीमारदार अस्पताल के यूजर्स चार्जर का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर सकेंगे।

अस्पताल के पीएमएस डॉ. टी.के. टम्टा ने बताया कि ऑनलाइन बिलिंग सुविधा से मरीजों को लाभ मिलेगा। बताया कि 29 फरवरी से इसकी शुरुआत कर दी गई है। पहले ही दिन नौ मरीजों ने ऑनलाइन भुगतान किया है।

यह भी पढ़ें :  एच.एन. पाण्डे फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा सेंट जोसेफ कॉलेज, बिड़ला विद्या मंदिर को 4-1 से हराया

You missed

error: Content is protected !!