ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में हरियाणा से आए पर्यटकों को टोल टैक्स पर हंगामा करना पड़ा भारी पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर के तल्लीताल टोल क्षेत्र में सोनीपत हरियाणा के कुछ पर्यटक नैनीताल घूमने पहुंचे थे लेकिन टोल देने के नाम पर पर्यटकों ने टोल संचालकों के साथ अभद्रता व हंगामा कर दिया।

जानकारी के अनुसार सोनीपत हरियाणा से कुछ पर्यटक नैनीताल घूमने आए थे नैनीताल में प्रवेश करने पर टोल संचालकों ने उनसे टोल टैक्स देने को कहा लेकिन टोल न देने के नाम नाम पर पर्यटकों ने टोल संचालक के साथ हंगामा काट दिया और अभद्र व्यवहार करने लगे।

हंगामा बढ़ता देख क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। टोल संचालकों द्वारा पर्यटकों से एंट्री करने से पहले टोल मांगा गया।

लेकिन वह टोल ना देने के नाम पर अड़े रहे इसके बाद टोल संचालक ने तल्लीताल पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची एसआई भावना बिष्ट व चीता कांस्टेबल अमित गहलोत द्वारा पर्यटकों को समझने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।

जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी के बैठे सोनीपत हरियाणा निवासी मुकुल,शनि,विशाल व सुमित पर 81 पुलिस एक्ट में करवाही कर दी।

यह भी पढ़ें :  प्राकृतिक संसाधनों से औषधि विकास पर मुंबई में युवा विद्यार्थियों से संवाद, वैज्ञानिक सोच और संरक्षण का दिया संदेश
error: Content is protected !!