ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : डॉ. मंजुनाथ टीसी की सख्ती में चोरी का बड़ा खुलासा, अपराधियों में मची खलबली, मुखानी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; 100-150 CCTV खंगालकर शातिर चोर दबोचा 13 लाख के सोने के जेवरात और नगदी बरामद, पुलिस टीम सम्मानितचार धाम यात्रा से पहले बदरी-केदार मंदिर समिति का बड़ा फैसलालालकुआं नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 25 से अधिक प्रस्ताव पारित, प्रदूषण रोकथाम और गौशाला निर्माण पर हुई अहम चर्चानैनीताल : श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित होली फोटो प्रतियोगिता का आज घोषित होगा आनलाइन परिणामउत्तराखंड में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सख्ती: रुद्रप्रयाग व चंपावत में छापेमारी, 32 घरेलू सिलेंडर जब्त
खबर शेयर करे -

नैनीताल में जुलाई में भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर शून्य से तेजी से बढ़कर 6.5 फीट तक बड़ा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भारी बरसात ने पिछले 8 दिनों में ही नैनीझील का जलस्तर शून्य से तेजी से बढ़ाकर 6.5 फीट तक नैनीझील जलस्तर बड़ा जलस्तर पिछले वर्ष 1 से 8 जुलाई तक 343 एम.एम.के मुकाबले इस वर्ष 512 एम.एम.हो चुका है।
नैनीताल की विश्व विख्यात नैनीझील में गर्मियों के जून माह के दौरान जलस्तर बहुत कम रह जाता है।

इस दौरान पेयजल की अधिक खपत और बरसात नहीं होने के कारण जलस्तर शून्य और माइनस तक चला जाता है। इस वर्ष 12 जून को झील का जलस्तर शून्य था और 21 जून को सबसे कम माइनस आठ इंच(-8″)तक गिर गया।

जिसके बाद हल्की बरसात के साथ ही 26 जून तक जलस्तर शून्य और फिर बढ़कर सात इंच हो गया। तब से अबतक जलस्तर 6 फीट और बड़ गया है। नैनीताल में एक जनवरी से अबतक 874एम.एम.बरसात हो चुकी है, जिसमें से पिछले 8 दिनों में ही 512एम.एम.बरसात दर्ज हुई है।

बीते वर्ष इस वक्त 962एम.एम.बरसात हुई थी, जबकि झील का जलस्तर 6फीट पहुंचा था। वर्तमान में झील का जलस्तर 6.5फीट पहुँच चुका है। वर्ष 2023 में एक से 8 जुलाई तक 343एम.एम.जबकि 2024 में इसी अवधि में 512एम.एम.बरसात देखी गई।
नैनीताल में 1 जुलाई 2024 को 95एम.एम., 2 जुलाई को 0(शून्य)एम.एम., 3 जुलाई को 43एम.एम., 4 जुलाई को 25एम.एम., 5 जुलाई को 19एम.एम., 6 जुलाई को 117एम.एम., 7 जुलाई को 134एम.एम.और 8 जुलाई को 79एम.एम.बरसात नोट की गई जिसने झील के जलस्तर को एकदम बड़ा दिया है।

कहा कि नालों से मलुवे को लेबर के माध्यम से निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि नैनीझील को भरने वाले नालों में टूटफूट नहीं हुई है, और विभाग, झील और नालों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें :  महंगाई का झटका: घरेलू गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा

You missed

error: Content is protected !!