ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

भीमताल। कुमाऊं में हुई भारी बारिश ने नैनीताल जनपद में भी तबाही मचाई है। नैनीताल जनपद के मैदानी क्षेत्रों हल्द्वानी क्षेत्र में जल भराव के चलते बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है।

वही भारी बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों में भू कटाव के चलते कई गांवो को भी खतरा पैदा हो गया है।

लगातार हुई बारिश से जगह जगह भूस्खलन भी हुआ है। क्वैराला गांव के टांडा वाली सड़क भूस्खलन से पूरी धंस गई है।उसमें कई जगहों पर मलबा गिरा हुआ है, सड़क के नजदीक वाले मकानों में भी दरार आई है।

कवैराला और कालागर गाँव में भारी बारिश के कारण कई परिवारों को खतरा हो गया है.छ: दिन तक लगातार बारिश होने से कई रास्ते और खेत टूट चुके हैँ, जिससे कई मकानों को खतरा बना हुआ है।

जिनमें गोधन मेवाड़ी, कमल मेवाड़ी, भूपाल मेवाड़ी और गोपाल मेवाड़ी के घर के पास मलबा गिर गया है, और बहुत से लोगों के खेत-खलिहान और फ़सल बर्बाद हो गई है।

जिनमें मल्ली गरगडी गाँव के देवेंद्र मेहता, बची सिंह मेहता और महेश मेहता के खेत और फ़सल बर्बाद हो गई है,खेत टूट गये हैँ और मकानों को भी खतरा बना हुआ है।
मुकुल सिंह मुन्ना ऐरी
सामाजिक कार्यकर्ता

यह भी पढ़ें :  सुयालबाड़ी, खैरना, छड़ा और क्वारब में भाजपा नेता हेमचंद्र आर्या का जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से संवाद कर विकास पर लिया फीडबैक

You missed

error: Content is protected !!