ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा फिर शुरू हो गई है।

मौसम के बिगड़े मिजाज ने चारधाम यात्रा में रुकावट डाल दी थी। अत्यंत भारी वर्षा के अलर्ट के दृष्टिगत शनिवार से चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई थी।

तीर्थयात्री जहां थे वहीं सुरक्षित स्थानों पर मौसम साफ होने की प्रतीक्षा में थे। सोमवार को मौसम साफ होने के बाद ठहरे सभी तीर्थयात्री अपनी मंजिल पर निकल पड़े। ये सभी तीर्थयात्री प्रार्थना कर रहे हैं कि हे बद्री! हे केदार! तेरे द्वार तक आने का ये कैसा इम्तिहान है।

दरअसल, गत 10 मई को केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा की शुरूआत हुई थी। इसके बाद 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ उत्तराखंड के चारों धामों की यात्रा विधिवत रूप से शुरू हुई थी परंतु दो माह भी नहीं बीते और मौसम की मार के आगे चारधाम यात्रा के सभी इंतजाम धरे के धरे रह गए।

आपदा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा था। साथ ही निर्देश दिया था कि ऋषिकेश और विकासनगर से तीर्थ यात्रियों को चारधाम यात्रा के लिए रवाना न किया जाए। ऐसे में चारधाम यात्रा पर निकले तीर्थयात्री जगह-जगह रोक दिए गए थे।

मौसम के अलर्ट के दृष्टिगत उत्तराखंड सरकार और पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए यात्रियों को अपनी यात्रा कु दिन रोकने की सलाह दी है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद चारधाम यात्रा पर नजर बनाए हुए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत शासन स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ जिस प्रकार तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही थी उससे प्रशासन और सरकार भी घबरा गई थी फिर भीड़ नियंत्रण के उपाय के बाद यात्रा सुचारू हुआ तो लेकिन इसके बाद मौसम ने रूकावट डाल दी। हालांकि माैसम साफ हाेने के बाद चारधाम यात्रा फिर शुरु हाे गई है।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की सख्ती, बाजार में छापेमारी; 5 खाद्य नमूने जांच को भेजे

You missed

error: Content is protected !!