नैनीताल में विंटर कार्निवाल के पहले दिन ही हंगामे के भेट चढ़ा
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। विंटर कार्निवाल के पहले दिन ही हगामे के भेट चढा परमिश वर्मा का मेन शो शुरू होते ही युवाओं ने हंगामा काट दिया।
कार्यक्रम आधे में ही रोकना पड़ा लोगों ने कुर्सियां हीटर व प्लेटें तोड़ी। कमिश्नर दीपक रावत डीएम ललित मोहन रयाल हंगामा से बचते हुए दिखे। पुलिस प्रशासन भीड़ को को नहीं रोक पाई और कुछ लोगों पत्रकारों के साथ बदतमीजी पर उतर आये।
पुलिस की लचर कार्यशैली के चलते परमिश वर्मा के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। परमिश को आधे कार्यक्रम से स्टेज से ले गई पुलिस।
नैनीताल में आज से विंटर कार्निवाल की शुरुवात हुई।
उद्घाटन के बाद पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल कार्यक्रम को कुछ देर देखने के बाद रवाना हो गए।
स्टेज में परमिश वर्मा का मेन शो शुरू होते ही युवाओं ने हंगामा काट दिया।
हंगामा देख पहले परमिश शर्मा ने हंगामा कर स्टेज के सामने आए दर्शकों से पीछे लौटने को कहा।
इसके बाद सी.ओ.राकेश सेमवाल और ए.डी.एम.विवेक राय को मंच तक पहुंची भीड़ से पीछे हटने की गुजारिश करनी पड़ी।
कहा गया कि वो बैरिकेडिंग के पीछे जाएं, नहीं तो कार्यक्रम को निरस्त कर दिया जाएगा।
अति उत्साहित युवा दर्शकों को जमीन पर बैठाकर हंगामे पर नियंत्रण करने का प्रयत्न किया गया। भारी पुलिस बल स्टेज के आसपास जमा हो गया।
अन्त में छात्र संघ के पदाधिकारियों और स्थानीय युवाओं ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया लेकिन वो भी फेल हो गए।
लगभग दस बजे स्टेज में आए परमिश ने आते ही समा बांध दिया। हंगामा बढ़ने पर परमिश को 10:52 स्टेज से जबरन ले जाया गया।
इस मौके पर आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एस.पी.जगदीश चंद्रा, विधायक सरिता आर्या, पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल समेत कई गणमान्य लोग व हजारों लोग मौजूद रहे।





