ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पंडित जवाहर लाल नेहरू  की 135 वीं जयंती  नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी कार्यालय, तल्लीताल में मनाई गई।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की 135 वीं जयंती पार्टी कार्यालय, तल्लीताल में मनाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा पं नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने पंडित नेहरू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दूरदर्शी, प्रगतिशील एवं आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में देशवासी पं.नेहरू जी को हमेशा याद करेंगे।
इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी, सरस्वती खेतवाल, राजेन्द्र मनराल,,हिमांशु पांडेय, विनोद परिहार, कनक साह,रोहित जोशी, ललित बोरा,,बंटू आर्या,कैलाश अधिकारी,संदीप कुमार,सुखदीप सिंह आनंद आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भवाली-नैनीताल में जनसांख्यिकीय बदलाव पर फिर उठे सवाल, दुष्कर्म मामले के बाद सत्यापन अभियान तेज
error: Content is protected !!