ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

चमोली। 1 यूके बटालियन एनसीसी गोपेश्वर चमोली द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में एनसीसी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश रावत ने एनसीसी ध्वज फहराया। उन्हें इस अवसर पर गार्डन गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

तत्पश्चात एनसीसी दिवस पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए आम जनता में इको फ़्रेंडली बैग्स व पौधे वितरित किए गए, तत्पश्चात कमांडिंग ऑफिसर के द्वारा दीप प्रचलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

एनसीसी के कैडेटस ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर प्रोफेसर मनीष डंगवाल, एनसी ए एन ओ, मेजर मदन सिंह नेगी,सेकंड लेफ्टिनेंट संजय पुरोहित, लेफ्टिनेंट डॉo ललित मोहन तिवारी आदि ने भी एनसीसी कैडेट्स को इस अवसर पर संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत  किए गए ।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल 31 मार्च 2026

You missed

error: Content is protected !!