ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कोषागार से पेंशन आहरित करने वाले पेंशनरों जिनके आधार नम्बर कोषागार में उनके पेंशन डाटा में अपडेट नही हो पाये हैं।

सम्बन्धित पेंशनर कोषागार व उपकोषागार में अपना आधार नम्बर पीपीओ में अपडेट करा सकते हैं। 

हल्द्वानी।  जिलाधिकारी के निर्देशानुसार  मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा ने बताया कि जनपद के कोषागार एवं उपकोषागार से पेंशन आहरित कर रहे 5000 पेंशनरों ने स्वयं का आधार नम्बर को पीपीओ से लिंक वर्तमान तक नही किया है।

जिसके कारण कोषागार एवं उपकोषागार में डिजीटल जीवित प्रमाण पत्र सम्बन्धी कार्य सुगमता से सम्पन्न नही हो पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आधार कार्ड के पीपीओ के डाटा से लिंक होने की दशा में जीवित प्रमाण पत्र को बायोमैट्रिक्स के माध्यम से पुनः वैध कराना आसान हो जाता है।

इससे पेंशन भुगतान में वित्तीय अनियमिता और राजकीय धन के गबन होने की सम्भावना भी नही होती है। 

     मुख्य कोषाधिकारी  राणा ने जनपद के पेंशनरों से अपील की है कि जिन पेंशनरों ने अपना आधार नम्बर पीपीओ में अपडेट नही कराया है वे कोषागार एवं उपकोषागार में अपना पेेंशन डाटा अपडेट करा सकते हैं।   

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के विकास कार्यों की सांसद अजय भट्ट ने की समीक्षा, 2200 करोड़ की परियोजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर दिया जोर
error: Content is protected !!