ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण की शिकायत पर अब आईटीआई धान मिल रोड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने टीम सहित मौके पर पहुंच कर आज सड़क के दोनों तरफ नपाई करवाते हुए 15 दिन के भीतर अतिक्रमण खुद हटाने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि जिलाधिकारी के भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण की शिकायत की थी।

जिस पर आज टीम ने लगभग 20 दुकानों को चिन्हित कर अगले 15 दिनों में खुद अतिक्रमण तोड़ने पर निर्देश दिए हैं नहीं तो बलपूर्वक तोड़ने को कहा है।

यह भी पढ़ें :  प्राइवेसी के नाम पर धोखा: महिला वकील के रेस्टोरेंट के VIP रूम से 200 आपत्तिजनक वीडियो बरामद

You missed

error: Content is protected !!