ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कलसिया नाला न बन जाए मुसीबत, प्रशासन ने 66 परिवारों को दिया नोटिस

हल्द्वानी। मानसूनी सीजन में हर बार की तरह रकसिया और कलसिया नाला कहर बरपाते हैं वहीं इस बार प्रशासन ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए एहतियात बरतना शुरू कर दिया है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए एसडीएम परितोष वर्मा ने आज पुलिस टीम के साथ रकसिया और कलसिया नाले का निरीक्षण किया, कलसिया नाले से खतरे की जद में आ रहे हैं।

66 परिवारों को प्रशासन ने घर खाली करने का नोटिस जारी किया है, एसडीएम ने सभी लोगों से बात कर उन्हें सुरक्षित और अलर्ट रहने को कहा।

प्रशासन ने काठगोदाम नगर पालिका इंटर कॉलेज में इन सभी लोगों के रहने की व्यवस्था की है एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि अलर्ट को देखते हुए टीमें तैनात हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: लापता युवक दीपक जोशी की संदिग्ध मौत, जंगल में मिला शव

You missed

error: Content is protected !!