ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में माँ नैना देवी मन्दिर में सावन के पहले सोमवार को भक्तों ने की शिव की पूजा।

बारिश के बावजूद भी भक्तों का भगवान के प्रति आस्था कम नहीं हुई

रिपोर्टर गुड्डू सिह ठठोला

नैनीताल। माँ नैना देवी मन्दिर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने की शिव की पूजा भारी बरसात की बावजूद भी श्रद्धालुओं की भगवान के प्रति आस्था कम नहीं हुई।

नैनीताल में रात से ही भारी बरसात शुरू हो गई थी। सवेरे भक्तजन बरसात रुकने का इंतजार कर रहे थे। थोड़ा बरसात रुकने के साथ ही मंदिर में भक्तों का आना प्रारंभ हो गया था ।

नैना देवी के पुरोहित नवीन चंद्र तिवारी ने मंत्र उच्चारण के साथ भोले शंकर की पूजा अर्चना की गई। पहाड़ के शिवालयों में भी भीड़ उमड़ी है। नैनीताल में बारिश के बाद भी शिव भक्त नयना देवी शिवालय पहुंचे और भगवान को जल अर्पित किया है।

इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भगवान शिव की आराधना की है। मंदिर पहुंचे शिव भक्तों ने परिवार की खुशहाली की कामना की और जल पुष्प दूध के साथ शिव को बेल पत्र चढ़ाया, कहा जाता है कि सावन महीने में शिव धरती पर रहते है और कोई सच्चे मन से उनको बेलपत्र चढ़ता है तो उनकी मनोकामना पूरी होती है।

हालांकि पहाड़ में पहला सोमवार आज है क्योंकि हरेले के बाद यहां सावन की शुरुआत होती है..वहीं नैनीताल के आसपास भीमेश्वर महादेव,मुक्तेश्वर महादेव के साथ गुफा महादेव माल रोड स्थित शिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया समेत सभी मंदिरों में भीड़ भक्तजनों की भीड़ देखने को मिली।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रामपुर रोड वार्ड-19 में सड़क, नाली और पानी की समस्या पर भड़के लोग, नगर निगम व जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन खबर:
error: Content is protected !!