ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर बनभूलपुरा क्षेत्र में चला वृहद चैकिंग अभियान, 30 ऑटो-ई रिक्शा जब्त

निर्धारित वर्दी, आई0कार्ड0 न पहनने व सत्यापन न कराने वाले 36 चालकों पर कार्यवाही

नैनीताल।     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देश पर थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में आज पुलिस ने एक वृहद चैकिंग अभियान चलाया। 

       इस अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी व पुलिस टीम सहित पीएसी द्वारा ऐसे ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की पहचान की गई।

जिन्होंने वाहन का सत्यापन नहीं कराया था, निर्धारित वर्दी और वी आई कार्ड नहीं पहने थे। और जो निर्धारित रूट से अलग मार्गों पर वाहन चला रहे थे।

       इन चालकों के खिलाफ कड़ी बड़ी कार्यवाही करते हुए 30 ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा सीज किए गए। 

     इसके साथ ही, 36 वाहन चालकों पर निर्धारित वर्दी ना पहनने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 18,000 रुपए संयोजन शुल्क वसूला गया। 4 वाहन चालकों के खिलाफ कोर्ट चालान भी किए गए। 

   चैकिंग अभियान चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, केमू स्टैंड, इंदिरा नगर, रजा गेट, लाइन नंबर 17 समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर चलाया गया। 

    

यह भी पढ़ें :  केंद्रीय बजट 2026 देश के भविष्य की मजबूत नींव, उत्तराखंड को मिलेगा विशेष लाभ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

You missed

error: Content is protected !!