ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और अराजकतत्वों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ बृहद अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान में सभी पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना व चौकी प्रभारी सक्रिय रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में वाहनों की जांच कर रहे हैं और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

नैनीताल पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और शराब के नशे में वाहन न चलाएं। यह अभियान जनता की सुरक्षा एवं सड़क पर शांति बनाए रखने हेतु जारी है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते चरमराई नगर की सफाई व्यवस्था
error: Content is protected !!