ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बुद्ध पार्क में पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड के नगर अध्यक्ष फौजी भुवन चंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

धरने में राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने गैस सिलेंडर की कमी, यूसीसी/यूजीसी के कुछ प्रावधानों, धार्मिक हस्तियों के कथित अपमान, महिला उत्पीड़न, जंगली जानवरों से बढ़ते खतरे, गौवंश की स्थिति, मूल निवासियों के साथ भेदभाव समेत कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

फौजी भुवन चंद्र पाण्डेय ने घोषणा की कि वे इन सभी मुद्दों को लेकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में जनता के बीच जाएंगे और जनसमर्थन हासिल करेंगे।

इस मौके पर पहाड़ी आर्मी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने स्कूल फीस और बस फीस में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पलायन और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर सरकार की ठोस नीति नहीं है।

महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और बेटियों को न्याय न मिलने पर चिंता जताई। नगर अध्यक्ष कविता जीना ने मानव-वन्यजीव संघर्ष और भीमताल प्रकरण में सरकारी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

संगठन सचिव नीमा भट्ट ने सरकारी स्कूलों के प्रति उपेक्षा का आरोप लगाया, वहीं सुनीता और दीपा बोरा ने क्रमशः महिला न्याय और अतिक्रमण के मामलों में भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

धरने में गीता चंदोला, प्रदीप रौतेला, मोहन बोरा, हरेन्द्र राणा, विनोद बिष्ट, देवेन्द्र सिंह, कौशिक धोनी, गीता देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने सरकार से जनहित के मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

You missed

error: Content is protected !!