ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पिथौरागढ़। लोहाघाट से लौटते समय गुरना मंदिर के समीप एक टिप्पर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 112 के माध्यम से पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही ऐंचोली चौकी से उपनिरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। रेस्क्यू के दौरान पाया गया कि एक व्यक्ति मुख्य सड़क से लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था, जिसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान केशव सिंह बोरा (48) निवासी ग्राम ढुंगा टोली, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।

वह टिप्पर वाहन का चालक था। बताया जा रहा है कि केशव सिंह बोरा गुरुवार दोपहर लोहाघाट गया था और वापस लौटते समय गुरना मंदिर के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : काठगोदाम में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दो आरोपी दबोचे
error: Content is protected !!