ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में दोबारा से जज चैम्बर बम में उड़ाने की धमकी ईमेल द्वारा दी गई है। जिससे कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई।

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नैनीताल में एक बार फिर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जज चैंबर को निशाना बनाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया और एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धमकी भरा ईमेल “तमिल टाइगर्स ऑफ EELAM एंड पाकिस्तान ISI” के नाम से भेजा गया है। ईमेल में दावा किया गया कि जज के चैंबर में सुबह 11:15 बजे पांच आरडीएक्स बम विस्फोट किए जाएंगे और परिसर के महत्वपूर्ण स्थानों पर आईईडी लगाए जाने की बात कही गई।

धमकी की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में सभी न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, कर्मचारी और वादकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियां ईमेल की सत्यता और स्रोत की जांच में जुटी हैं। साइबर टीम भी अलर्ट मोड पर है और मेल भेजने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना के चलते आज कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर में चेकिंग जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव: 104 प्रत्याशी मैदान में, हल्द्वानी जजी कोर्ट परिसर में धारा 163 लागू, 200 मीटर दायरे में सख्त प्रतिबंध

You missed

error: Content is protected !!