ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी के फतेहपुर में आदमखोर के आतंक से हड़कंप : दो महिलाओं की मौत के बाद सख्त हुए जिलाधिकारी, ट्रेंकुलाइज/कैप्चर के आदेशहृदय विदारक घटना : बागेश्वर में 22 दिन की नवजात बच्ची की गला घोंटकर हत्या, मां पर दर्ज हुआ मुकदमाबनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद प्रशासन अलर्ट, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशहल्द्वानी : वन विकास निगम कर्मियों का वेतन संकट गहराया, हरीश पनेरू के नेतृत्व में महाप्रबंधक कुमाऊँ मंडल को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनीपनचक्की सड़क हादसे पर SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का सख्त एक्शन, हल्द्वानी में भारी वाहनों पर लगेगी रोक खबर:
खबर शेयर करे -

पीपल पोखरा–पनियाली में आदमखोर का आतंक: डीएम नैनीताल के सख्त निर्देश, रिपोर्ट तलब

किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हल्द्वानी। पीपल पोखरा एवं पनियाली क्षेत्र में आदमखोर वन्यजीव के हमलों में दो महिलाओं की मौत के बाद हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। जनाक्रोश और दहशत के माहौल के बीच नैनीताल के जिलाधिकारी ने वन विभाग के रामनगर प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) को तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने आदमखोर की निरंतर ट्रैकिंग सुनिश्चित करने, ट्रैप कैमरा, ड्रोन और थर्मल तकनीक के उपयोग के साथ विशेषज्ञों की मौजूदगी में ट्रेंकुलाइज/कैप्चर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर शूटर की तैनाती के लिए उच्च स्तर से अनुमति लेने को भी कहा गया है।

इसके साथ ही वन क्षेत्रों से लगे गांवों में दिन-रात गश्त के लिए क्यूआरटी की तैनाती, ग्रामीणों को एस्कॉर्ट सुविधा, स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने मुनादी के जरिए अलर्ट जारी करने, रात में अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाने और भीड़ नियंत्रण के लिए राजस्व व पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई तत्काल शुरू कराने को कहा है।

जिलाधिकारी ने पहली घटना के बाद की गई कार्रवाई की आख्या तलब करते हुए किसी भी स्तर की लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी डीएफओ को दिए हैं। साथ ही राजस्व, पुलिस और वन विभाग का संयुक्त कंट्रोल रूम बनाकर प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराने और दीर्घकालिक समाधान के तहत सोलर फेंसिंग व चेतावनी तंत्र की कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  देहरादून में शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला: शिक्षा निदेशालय में विवाद के दौरान अजय कुमार नौडियाल गंभीर घायल

You missed

error: Content is protected !!