ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के उपरांत जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

आदेशों के अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा भारतीय रेलवे, नगर निगम, जिला विकास प्राधिकरण, ग्राम्य विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित बैठक में प्रशासन, रेलवे, नगर निगम एवं प्राधिकरण के अधिकारियों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के समयबद्ध और शत-प्रतिशत अनुपालन के निर्देश दिए। इस दौरान रेलवे अधिकारियों से प्रकरण से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी ली गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति प्राप्त होते ही सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा में सौपी गई जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि न्यायालय एवं शासन के निर्देशों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, आयुक्त नगर निगम परितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित रेलवे के डीआरएम (वीसी के माध्यम से) एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का भारी विरोध, लोगों ने मीटर तोड़े, जमकर हुई नोंक-झोंक, बैरंग लौटी टीम, वीडियो...

You missed

error: Content is protected !!