ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 भीमताल सड़क में सीवर का गंदा पानी बहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

 भीमताल।  तल्लीताल से डाठ सड़क पर काफी दिनों से सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों वह स्कूल जाने वाले बच्चों की परेशानियो का सबक बना हुआ हैं सड़क पर चलना और साँस लेना भी मुस्किल हो रहा हैं तो वहीं सीवर का पानी झील में जाने से बीमारियों का खतरा भी पैदा हो गया हैँ।

इसके साथ ही स्थानीय लोगों चिंता सताने लगी हैं। पर्यटक सीजन शुरुआत होने से शहर में जगह- जगह सीवर बहने से पर्यटन कारोबारी भी चिंतित दिखने लगे हैं।
सीवर की समस्या को लेकर सीडीओ ने जल संस्थान विभाग के अधिकारियों से सप्ताह भर के अंदर सीवर संबंधी समस्या को हल करने के निर्देश दिए हैं साथ ही नगर पालिका के ईओ से क्षेत्र में सीवर की समस्या को हल करने के लिए भारत सरकार की अमृत टू योजना के तहत कार्ययोजना बनाकर डायरेक्टेड को भेजें ।

यह भी पढ़ें :  नए साल की शुरुआत में दिल्ली में दहशत: 15 दिनों में 807 लोग लापता, हर दिन 54 लोग हो रहे लापता, महिलाओं और लड़कियों पर सबसे ज्यादा खतरा
error: Content is protected !!