कैंची धाम के ग्रामीण करेंगे धरना प्रदर्शन सोसायटी में दुसरो के घरों की तरफ कैमरे लगाने पर जताई नाराजगी
गाली गलौज करता हुआ व्यक्ति सीसीटीवी कमरे में हुआ कैद
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
भवाली। कैंची धाम के पास गुरु कृपा सोसाइटी में गलत तरीके से कैमरे लगाने पर ग्रामीणों ने भी विरोध शुरू कर दिया है।
सोसायटी के भ्रामरी अनुराग, अनुराग बिष्ट ने चौकी कैंची धाम में तहरीर देकर कहा कि गुरु कृपा सोसाइटी में गैरकानूनी तरीके से कैमरे लगाए गए हैं।
कैमरे हटाने को लेकर में और मेरे पति अनुराग बिष्ट, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने मिलकर पड़ोस में रहने वाले राजीव चौधरी से कैमरे हटाने को लेकर बातचीत की।
लेकिन वह कैमरे नही हटाने की बात में अड़ा रहा। और कैमरे नही हटाने की धमकी देता रहा। कहा कि राजीव चौधरी द्वारा मुझे यह भी धमकी दी कि आपकी बेटी दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही है, ये भी देख लो।
कहा कि 14 फरवरी 2025 को ईमेल कर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया था कि यह कैमरे निजता का हनन कर रहे हैं।
उनको हटाने के लिए उचित कार्रवाई की जाए। सुमित खन्ना ने शिकायत की थी राजीव चौधरी ने फर्जी सोसाइटी बनाई थी जिसकी रिपोर्ट चौकी में की थी।
जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आज सुमित खन्ना द्वारा हाई कोर्ट में अभी इसका कैस चल रहा है अभी तक उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कहा कि भविष्य में बड़ी जान माल का भी नुकसान हो सकता है।
वही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भुवन तिवारी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि राजीव चौधरी नाम का व्यक्ति गुरु कृपा सोसाइटी पूरी हड़पना चाहता है।
इससे पूर्व भी इस पर कई मामले चल रहे है। राजीव चौधरी ने कैमरे दूसरों के घरों की तरफ लगाये हैं, जो दूसरों की प्राइवेसी छीन रहा है, जो निजता का हनन है, कैमरे को अपने घर की तरफ करे, पूर्व में भी कई बार शिकायत की गई है, कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कहा कि अगर इस मामले का समाधान एक सप्ताह के अन्दर नहीं किया गया तो कैंची ग्राम सभा, कैंची व्यापार मण्डल के लोग एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय या एसएसपी कार्यालय में अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे।


