ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

युवा भाजपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि वार्ड न 37 हृदयेश कुमार तथा वार्ड न 37 की भाजपा पार्षद  विद्या देवी ने मुख्यमंत्री धामी व विधायक भगत  का जताया आभार

हल्द्वानी। जवाहर ज्योति दमवाढूंगा में सर्वेक्षण एवं अभिलेख तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक बंशीधर भगत का आभार व्यक्त किया है। शुक्रवार को विधायक के ऊंचापुल स्थित आवास पर पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि विधायक भगत ने मालिकाना हक की लड़ाई के लिए कदम कदम पर उनकी मदद की है।

जल्द क्षेत्रवासियों को अपनी जमीन अपने मकान का मालिकाना हक मिल सकेगा। पूर्व प्रधान महेश जोशी, दीन दयाल उपाध्याय व नगर निगम पार्षदों के नेतृत्व में बसों में भरकर दमुवाढ़ूंगा के लोग विधायक भगत के आवास पर पहुंचे। उन्होंने धामी सरकार जिंदाबाद के नारे लगाते हुए विधायक को फूल मालाओं से स्वागत किया।

महेश जोशी व दीन दयाल उपाध्याय ने विधायक भगत को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए एक दशक से उनका सहयोग करने, उनकी मालिकाना हक की लड़ाई में हमेशा साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विधायक भगत वन मंत्री थे तब से जवाहर ज्योति दमुवाढ़ूंगा के लोगों की मालिकाना हक दिलाने के लिए संघर्ष में हमेशा लोगों का साथ दिया। क्षेत्र की जनता विधायक भगत के सहयोग को हमेशा याद रखेगी। विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि इस सुखद परिणाम को श्रेय स्थानीय जनता के त्याग, उनका भाजपा के प्रति समर्पण व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरलीकरण व समाधान वाली कार्यशैली को जाता है। विजय कुमार, पार्षद तनुजा जोशी, हृदयेश कुमार, पन राम, मुन्नी विष्ट, गोधन सिंह, हरीश गौरा, लोकमणि जोशी, भैरव जोशी, गोपाल गौनी, कमला कैड़ा, नवीन जोशी, गुलाब राय, शिव गणेश, भुवन चंद्र, प्रकाश चन्द तिवारी, दलीप मेहता, हरीश मेहरा, हरीश मेहता, मदनमोहन जोशी, नन्द लाल, पंकज अधिकारी, मुन्ना शुक्ला, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भड़के राज्य आंदोलनकारी, सीएम को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग

You missed

error: Content is protected !!