ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। दो नहरिया क्षेत्र में शहर में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। विधायक सुमित हृदयेश और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित जोशी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने कार्यदाई संस्था UUSDA की कथित लापरवाही के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

धरने के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि मौजूदा समय में पूरा हल्द्वानी शहर खुदाई में तब्दील हो चुका है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे, खुले नाले और अव्यवस्थित निर्माण कार्य लोगों की जान पर बन आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, पेयजल विभाग और यूयूएसडीए के बीच किसी भी प्रकार का समन्वय नहीं है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

विधायक ने कहा कि विभागीय लापरवाही के चलते पहले भी एक मासूम बच्चे की जान जा चुकी है, जबकि हाल ही में रविवार को एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने प्रशासन से सवाल किया कि जब छोटी-छोटी बातों पर आम नागरिकों के चालान किए जाते हैं, तो फिर दिन में नो-एंट्री के बावजूद ओवरलोड ट्रक किसकी अनुमति से शहर में दौड़ रहे हैं।

सुमित हृदयेश ने पुलिस महकमे पर भी तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि हेलमेट न पहनने पर तो दिनभर चालान किए जाते हैं, लेकिन ओवरलोड और भारी ट्रक पुलिस को नजर क्यों नहीं आते। क्या नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं या बड़े वाहनों के लिए अलग कानून है?

धरना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। लोगों ने कहा कि यदि जल्द ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और विभागीय समन्वय को दुरुस्त नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता मजबूरन सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि अब लापरवाही और मौतों का सिलसिला किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : एसएसपी मंजूनाथ टी सी के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 लाख की 121 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!