ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टी सी के निर्देशन में जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर है।

एसएसपी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल की समग्र सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा मापदंडों को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी नैनीताल के पर्यवेक्षण में मुख्य सुरक्षा अधिकारी राकेश बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, बीडीएस/डॉग स्क्वॉड सहित पुलिस टीमों द्वारा न्यायालय परिसर में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की प्रभावी एंटी-सैबोटाज चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने—

👉 सभी प्रवेश गेट और बैरियरों पर तैनात पुलिस बल की व्यवस्था का आकलन किया।

👉 अधिवक्ताओं, वादकारियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए श्रेणीवार प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

👉 सुरक्षा ऑडिट टीम को एक उन्नत सिक्योरिटी स्कीम तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

👉 प्रभावी सीसीटीवी ग्रिड तैयार कर कैमरों के सुदृढ़ व्यवस्थापन पर जोर दिया।

👉 क्यूआरटी, वायरलेस, चौकी, फायर यूनिट, बीडीएस टीम सहित तैनात पुलिस बल की नफरी का आकलन कर सुव्यवस्थित कार्ययोजना बनाने को कहा।

गोष्ठी में कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक के दौरान डॉ. जगदीश चंद्र (एसपी नैनीताल), रेवाधर मठपाल (एसपी संचार), राकेश बिष्ट (मुख्य सुरक्षा अधिकारी, उच्च न्यायालय), सुमित पांडे (सीओ रामनगर), गौरव किरार (मुख्य अग्निशमन अधिकारी), हेम चंद्र पंत (प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी), ज्ञानेंद्र शर्मा (निरीक्षक अभिसूचना), हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन), राजकुमार बिष्ट (निरीक्षक पुलिस दूरसंचार),  निधि राणा (निरीक्षक अभिसूचना उच्च न्यायालय) तथा 46 पीएसी के कंपनी कमांडर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि उच्च न्यायालय की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 29 जून 2026

You missed

error: Content is protected !!