ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने नगर अध्यक्ष रोहित बुधलाकोटि के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: सेंट जोसेफ कॉलेज ने नैंसी कॉन्वेंट को 9-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगहमिशन ग्रीन के तहत डीएसबी परिसर में पौधारोपण, पदम और देवदार के पौधे रोपेग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीबीए बैच 2026 का भव्य इंडक्शन कार्यक्रम, ट्रेजर हंट में दिखा विद्यार्थियों का उत्साहहल्द्वानी में चला विशेष सफाई अभियान, महापौर गजराज बिष्ट ने कहा- सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं
खबर शेयर करे -

नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर की अवधारणा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मिशन ग्रीन’ के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएसबी के पूर्व छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. भुवन आर्य ने पदम और देवदार के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. भुवन आर्य ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित एवं संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि पौधारोपण सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के साथ-साथ समूचे पारिस्थितिक तंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने देवदार के पौधे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देवदार शुभता के साथ-साथ दृढ़ निश्चय और मजबूती का प्रतीक भी माना जाता है।

कार्यक्रम के दौरान विभाग के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। इस अवसर पर प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. नवीन पांडे, शिवराज कपकोटी, मोहित, लीला, शीतल कोरंगा, भावना पांडे सहित बीएससी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने पौधे रोपे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विभाग ने परिसर को अधिक हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए इस तरह के अभियानों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें :  38 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश कर रहे डॉ. आशुतोष पंथ, कुमाऊं में बांट चुके हैं 4.82 लाख पौधे

You missed

error: Content is protected !!