ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी के आजादनगर बिजली फीडर में 87 फीसदी और गांधीनगर फीडर से 70 फीसदी बिजली की चोरी 

हल्द्वानी। शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर पूछे गए सवाल के जब में ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता राजेंद्र सिंह गुंज्याल ने यह जवाब दिया तो मुख्यमंत्री के सचिव और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के होश उड़ गए।

कमिश्नर रावत ने तत्काल बड़े स्तर पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कमिश्नर रावत मंगलवार को कैंप कार्यालय में बिजली कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस, प्रशासन और पीएसी के सहयोग से विशेष टीमें बनाकर आजादनगर और गांधीनगर बिजली फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

बिजली चोरी में संलिप्त लोगों की गोपनीय रूप से फोटो और वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता आरसी गुंज्याल ने फोर्स न होने के कारण बिजली चोरी प्रभावित क्षेत्र में कार्रवाई न कर पाने की जानकारी दी, जिस पर कमिश्नर ने जिला पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग देने की बात कही।

ईई ऊर्जा निगम प्रदीप कुमार ने बताया कि कालाढूंगी चौराहा और 13 बीघा सब स्टेशन में स्टेशन रोड, आजादनगर, गांधीनगर, नई बस्ती, उजालानगर के करीब 11 हजार कनेक्शन हैं। इस क्षेत्र में अब तक करीब 700 स्मार्ट मीटर लग सके हैं।

 सालों से एक जगह जमे जेई-लाइनमैन हटेंगे आयुक्त ने बिजली चोरी बहुल क्षेत्रों में वर्षों से जमे जूनियर इंजीनियरों और लाइनमैनों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्रीय लाइनमैनों की भी जवाबदेही तय होगी।

जिन क्षेत्रों में लाइन लॉस अधिक है, वहां प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे और नियमित चेकिंग अभियान चलाकर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

 प्रभावित क्षेत्रों में पहले लगाएं स्मार्ट मीटर आयुक्त ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों मे लाईन लॉस बहुतायत होता है उन क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने हेतु प्राथमिकता दी जाए।

प्रशासन का उद्देश्य लाइन लॉस घटाकर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देना है। कालाढूंगी चौराहा और 13 बीघा सब स्टेशन क्षेत्रों में बीते दो महीनों के भीतर बिजली चोरी के 58 मुकदमें दर्ज किये गए हैं।

बिजली चोरी रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्र में आर्मड केबल से लैस स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन के सहयोग से जल्द सघन चेकिंग अभियान चलेगा। प्रदीप कुमार, ईई ऊर्जा निगम

 कुमाऊं में पीएमजीएसवाई सड़कों की प्रगति जानी हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रही सड़कों के कार्यों की प्रगति की आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी में समीक्षा की।

उन्होंने निर्माण में तेजी, गुणवत्ता और नियमित निरीक्षण पर विशेष जोर दिया। आयुक्त ने निर्देश दिए कि मंडल के जिन ग्रामों व तोकों की आबादी 250 से अधिक है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पीएमजीएसवाई से जोड़ा जाए।

चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जैसे पर्वतीय जिलों में चल रहे कार्यों की विशेष मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही प्रतिदिन निगरानी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर रिपोर्ट साझा करने को कहा गया। बैठक में सभी अधीक्षण और अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  सुयालबाड़ी में आंवला एकादशी पर टैक्सी यूनियन ने लगाया विशाल भंडारा, उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
error: Content is protected !!