ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर के डहरिया क्षेत्र में आयोजित एक विवाह समारोह में खुकरी चलाने के विवाद में आरोपी रिटायर्ड फौजी को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

धारा:–324/504 भादवि व बढोत्तरी धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई।

 आशीष सिंह निवासी जस गोविन्द स्कूल हल्द्वानी, जनपद नैनीताल ने कोतवाली हल्द्वानी पर आकर तहरीर दी कि एक व्यक्ति ने वादी व उसके परिवार के ऊपर खुकरी से हमला कर दिया है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। 

मामले में  प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर प्रकरण के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।

जिस आदेश के क्रम में  हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना के तथ्यों की जानकारी लेकर, आसपास के सीसीटीवी की जांच की गई और मुखबिरों से सूचनाएं एकत्र कर मामले में आरोपी को घटना में प्रयुक्त खुकरी सहित टी०पी०नगर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त:– अजय सिंह सिराड़ी पुत्र स्व0 दीवान सिंह सिराड़ी निवासी शिव विहार कालोनी डहरिया हल्द्वानी जनपद नैनीताल (रिटायर्ड फौजी)।

 पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मामले में वादी अपने परिवार के साथ ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के डहरिया स्थित शिव विहार में अपने साले के विवाह समारोह में गया था।

समारोह के दौरान आरोपी व्यक्ति भी उपस्थित था। दोनों पक्षों में पूर्व से ही रंजिश रही है। रंजिश होने के कारण दोनों पक्षों में स्कूटी पार्किंग को लेकर विवाद हो गया।

विवाद के बीच में आरोपी ने गुस्से में आकर खुकरी से वादी और उसके परिवार पर हमला कर दिया।

गिरफ्तारी टीम-

1. उ0नि0  सुशील जोशी, चौकी प्रभारी टी०पी०नगर।

2. उ0नि0 श्री त्रिभुवन सिंह।

3. कानि0 श्री तारा सिंह।

 

यह भी पढ़ें :  GYAN मॉडल पर टिका धामी सरकार का बजट, ₹1.11 लाख करोड़ से गरीब-युवा-किसान-महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर
error: Content is protected !!