ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल।  श्री कैची धाम मार्ग पर थार वाहन से खतरनाक स्टंटबाजी करना चालक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो में वाहन संख्या DL4BC7795 (थार) का चालक बोनट और खिड़की पर दोस्तों को बैठाकर सड़क पर वाहन दौड़ाता नजर आया, जिससे न केवल उनकी बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ गई।

मामले का वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर यातायात निरीक्षक महेश चंद्र ने वाहन चालक की पहचान करते हुए दिल्ली निवासी राहुल के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार चालक ने भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न करने की बात कहते हुए माफी भी मांगी है।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

नैनीताल पुलिस ने लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने और सड़क पर किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी से दूर रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :  रेलवे में 4098 पदों पर भर्ती का ऐलान, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

You missed

error: Content is protected !!