ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

काठगोदाम और बैलपड़ाव में भी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण लोक सभा निर्वाचन का जनता को दिया संदेश

 नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए  प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी(नोडल अधिकारी निर्वाचन) के पर्यवेक्षण में  विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के द्वारा पुरानी चुंगी काठगोदाम, नारिमन, नई बस्ती, रेलवे स्टेशन, कोलटेक्स, कैनाल रोड, गायत्री नगर व शीशमहल में थाने के पुलिस बल व आइटीबीपी फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को निष्पक्ष एवम भयमुक्त मतदान करने के लिए आश्वस्त किया गया।

इसके साथ ही कालाढूंगी के कस्बा बेलपड़ाव क्षेत्र में  गुलाब सिंह कंबोज प्रभारी चौकी बैलपडाव व पुलिस टीम मय पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। 

यह भी पढ़ें :  आईजी कुमाऊं की पहल ‘कोशिश – एक नई आशा’: महिला शिकायतों के समाधान को थानों में विशेष आयोजन
error: Content is protected !!