ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

ग्राम पंचायत कुकना में प्राथमिक विद्यालय 3/4 वषों से चल रहे हैं एकल अध्यापक के सहारे

ओखलकांडा। कुकना ग्राम सभा की प्रधान  उमा देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत कुकना में दो प्राथमिक विद्यालय में पिछले 3,4 वषों से एकल अध्यापक के सहारे चल रहे हैं।

 काम जबकि छात्रों कि संख्या में कोई कमी नहीं है। शिक्षकों के ट्रान्स्फर होने के बाद अब तक यहां शिक्षा विभाग के द्वारा अनदेखी की जा रही हैं।

यहां के छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एक टीचर इनके डाक और विभागीय कार्यवाहियों में  व्यस्त रहते हैं।

विद्यालय में कई बार आंगनबाड़ी के भरोसे छोड़ दिया जाता है।

इस कारण से की विभागीय कार्यों में एकल शिक्षक को विभागीय डांक आदि व्यवस्थाएं जिम्मेदारी विभाग के द्वारा दी जाती है।

ऐसी स्थिति में शिक्षक को  मजबूरी का सामना करना पड़ता है। विद्यालय रोड से काफी दूर है।

जिस कारण अव्यवस्थाओं के अनुरूप एक-दो दिन उनको अतिरिक्त लग जाते हैं।

जिसे यहां की जनता भी भली भांति जानती है कि ऐसे दुर्गम क्षेत्र के विद्यालय में दो टीचर हर हर समय जरूरी है। 

  वहां की छात्र संख्या विभागीय की मानव को के अनुरूप है। जिसमें यहां दो-दो टीचर थे।

ट्रांसफर के बाद उनकी जगह में एक भी टीचर नहीं आया है।

दिसम्बर 2021 में  मुनी बोहरा का ट्रान्स्फर होने के बाद अब तक यहां कोई शिक्षक नहीं भेजे गए हैं।

यदि यहां पर शिक्षक नहीं भेजे जाते हैं ग्राम पंचायत कुकना के ग्राम प्रधान  उमा देवी व समस्त क्षेत्रवासियों के द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी  प्राथमिक नैनीताल के कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

ग्रामीण ने विभागीय अधिकारियों को चेताया की यथाशीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। अन्यथा ग्रामीण प्राथमिक शिक्षा अधिकारी का घेराव करने को मजबूर होंगे।

 

यह भी पढ़ें :  मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

You missed

error: Content is protected !!