ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। काकोरी के शहीदों की याद में आज 19 दिसम्बर 2025 को पंचकी चौराह से सरदार की कोठी होते हुए अम्बेडकर पार्क तक प्रभात फेरी निकाली।

प्रभात फेरी में काकोरी के शहीद अमर रहे, जाति- धर्म में नही बांटेगे, अशफाक- बिस्मिल का संदेश हिन्दू – मुस्लिम सब का देश , अशफाक – बिस्मिल तुम जिंदा हो हम सबके अरमानों में, राजेन्द्र नाथ लोहड़ी- रोशन सिंह तुम जिंदा हो हम सबके अरमानों में आदि नारे लगाए।

प्रभात फेरी में काकोरी के शहीदों की याद में ‘ साझी शहादत-साझी विरासत,को आगे बढ़ाओ! शीर्षक से पर्चा भी वितरित किया। जागो फिर एक बार जागो जागो रे, सरफरोसी की तमन्ना अब हमारे दिल में है गीत भी गाए।

प्रभात फेरी के बाद संक्षिप्त सभा की। संचालन मोहन मटियाली ने किया। सभा में लोगों ने 21 दिसम्बर को होने वाली *विचार गोष्ठी – काकोरी के शहीदों का संघर्ष व आज का भारत ! पर बढ़चढ कर भागीदारी करने पर जोर दिया।

भीम आर्मी के संजय कुमार ने भी बढ़ते संवैधानिक हमलों की रक्षा के लिए एकजुट पर जोर देते हुए, 21 तारीख की विचार गोष्ठी में भागीदारी आह्वाहन किया।

प्रभात फेरी में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के शहर सचिव टी.आर. पांडे, परिवर्तन कामी छात्र संगठन से महेश, चंदन, भीम आर्मी से संजय कुमार, प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की रजनी जोशी, रियासत शेखर, मोहन मटियाली आदि लोग रहे।

                        

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : होली से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद
error: Content is protected !!