ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं।

राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने विकासखंड धारी के ग्राम जलना, नील पहाड़ी और पहाड़पानी का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान उनके साथ आगर क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल बिष्ट भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति दी और आगामी चुनाव को लेकर लोगों की राय जानी।

हरीश पनेरू ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखा जाएगा। वहीं गोपाल बिष्ट ने भी क्षेत्रवासियों से संवाद कर विकास और जनसरोकारों के मुद्दों पर साथ मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

क्षेत्र में दोनों नेताओं के संयुक्त जनसंपर्क अभियान को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: सेंट जोसेफ कॉलेज ने नैंसी कॉन्वेंट को 9-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

You missed

error: Content is protected !!