नैनीताल। सरोवर नगरी में विगत 3 दशकों से होली महोत्सव का आयोजन करते आ रहे युगमंच परिवार की पहल पर 30वें होली महोत्सव के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का महोत्सव विलक्षण खिलाड़ी और संस्कृति के संरक्षक स्वर्गीय श्री घनश्याम लाल शाह जी को समर्पित रहेगा।
होली महोत्सव का शुभारम्भ 27 फरवरी को दोपहर 1 बजे से नयना देवी मंदिर परिसर में रंग पड़ने और खड़ी होली के साथ किया जायेगा. सायं 3 बजे से रामलीला मंच मल्लिताल मे खड़ी होली का भावपूर्ण गायन एवं मंचन डॉ देवेंद्र ओली के नेतृत्व में खेतीखान के आमंत्रित कलाकारों द्वारा किया जाएगा. साथ ही महिला होल्यारों द्वारा होली प्रस्तुत की जाएगी. उद्घाटन सत्र के दौरान ही युगमंच द्वारा बच्चों की होली गायन कार्यशाला में तैयार होली प्रस्तुत की जाएंगी।
शाम को राम सेवक सभा भवन में बैठ होली का आयोजन किया जायेगा. जिसमे नरेश चमियाल एवं हेमंत पंत को सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम के दूसरे दिन 28 फरवरी को महिलाओं की बैठ होली का कार्यक्रम बीएम शाह ओपन एयर थिएटर में अपराह्न 1 बजे से किया जाएगा, जिसमे 15 महिला दलों द्वारा होली गायन एवं स्वांग प्रस्तुत किए जाएंगे।
तथा महिला होल्यारों को सम्मानित किए जाने के क्रम में श्रीमती गीता नैनवाल तथा श्रीमती पार्वती उप्रेती को सम्मानित किया जाएगा. इसी क्रम में 1 मार्च को नैनीताल समाचार तल्लीताल में बैठकी होली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्री अजय कुमार अज्जू को सम्मानित किया जाएगा. छलडी के दिन 4 मार्च को होली जुलूस के साथ आशीष होली के रूप में शारदा संघ से प्रारंभ होकर भ्रमण के किया जाएगा. जबकि कार्यक्रम का समापन 5 मार्च सायं 4:00 बजे से नैना देवी मंदिर परिसर में तक की होली गायन के साथ किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शारदा संघ के प्रोo देवेंद्र बिष्ट, चंद्र लाल शाह, मनोज बिष्ट गुड्डू सहित युगमंच के जहूर आलम, डी के शर्मा, भास्कर बिष्ट, नवीन बेगाना, मनोज कुमार, रफत आलम, अदिति खुराना, कनिका रावत, हिमांशु पांडे, आदि द्वारा योगदान दिया जा रहा है।

