ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

नैनीताल। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश, धर्मशाला के डीन एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल (टिहरी गढ़वाल) का नया कुलपति नियुक्त किए जाने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कूटा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रो. महाजन एक अनुभवी शिक्षाविद् एवं कुशल प्रशासक हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव और प्रशासनिक दक्षता श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध गतिविधियों और नवाचार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

प्रो. महाजन इससे पूर्व केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश, धर्मशाला में डीन एवं परीक्षा नियंत्रक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके अलावा वे देहरादून स्थित प्रतिष्ठित वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से प्रो. ललित तिवारी सहित एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बी.एस. कलाकोटी, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे तथा अन्य शिक्षकों ने प्रो. महाजन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध और अकादमिक उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करेगा।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा हादसे के घायलों से मिलने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, चिकित्सकों को दिए बेहतर उपचार के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!