ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

पूर्व परीक्षा नियंत्रक और अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष को मिली नई जिम्मेदारी, शिक्षकों व सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कला संकायाध्यक्ष प्रो. रजनीश पांडे को विश्वविद्यालय का नया कुलसचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कुलपति की सहमति के आधार पर सहायक कुलसचिव द्वारा नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। नियुक्ति के बाद प्रो. पांडे ने कुलसचिव का कार्यभार भी विधिवत ग्रहण कर लिया है।

प्रो. रजनीश पांडे विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षाविदों में गिने जाते हैं। वर्तमान में वे कला संकायाध्यक्ष के साथ-साथ अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष का दायित्व भी निभा रहे हैं। इससे पूर्व वे विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक तथा आईपीएसडीआर (IPSDR) के निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक और शैक्षणिक क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उनकी नियुक्ति को विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वविद्यालय परिवार ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय का प्रशासनिक कार्य और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी होगा तथा शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

प्रो. पांडे के कुलसचिव नियुक्त होने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी सहित डॉ. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. अशोक कुमार तथा एलुमनी सेल के डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. संजय पंत, डॉ. जी.सी. जोशी, डॉ. रितेश साह, डॉ. ज्योति कांडपाल और डॉ. मीना पांडे ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 14 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!