ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में सामने आए कथित ऑडियो के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

पहाड़ी आर्मी ने हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने बुद्ध पार्क में जनसभा के बाद एसडीएम कोर्ट तक जुलूस निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में दरांती लेकर प्रदर्शन में शामिल हुईं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई जांच बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा ऑडियो में जिन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, उन सभी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रही, प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में कहा कि 18 और 19 सितंबर 2022 को हुई बहुचर्चीत अंकिता भण्डारी हत्याकांड आज भी विवादास्पद बना हुआ है।

आज अभिनेत्री उर्मिला सनावर धर्मपत्नी पूर्व भाजपा विधायक (ज्वालापुर) सुरेन्द्र राठौर ने सोशल मीडिया में ऑडियो / विडियो से इस प्रकरण की वर्तमान जाँच पर सवाल उठा दिए है।

  इसलिए मामले की नए सिरे से CBI जांच माननीय सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में की जाय।

अतः माननीय प्रधानमंत्री जी से हमारी माँगे है कि..

1. CBI जाँचःपूर्व बीजेपी सुरेश रौठोर की धर्मपत्नी उर्मिला सनावर द्वारा उजागर किए गए साक्ष्यों की CBI जाँच शुरू की जाए।

2. VIP का खुलासाः उर्मिला सनावर ने जिन व्यक्तियों का नाम उजागर हुआ है जिसमें बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, संगठन मंत्री अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व विधायक सुरेश रौठोर मुख्य है।

इनकी घटना के दिन 18 और 19 सितबर 2022 की लोकेशन और मोबाईल सीडीआर ली जाय।

3. उर्मिला सनावर को सुरक्षा दी जाय क्योंकि इस खुलासे के बाद उसकी जान को खतरे की आशंका है और उसके मोबाईल की फॉरेनसिक जांच की जाय.

4. अंकिता भंडारी के द्वारा खुद अपने दोस्त पुष्प को VIP को एक्स्ट्रा सर्विस देने के विषय की जानकारी दी गई तब से VIP चर्चा में है मगर पुलिस की जांच ने अपने दायरे में नहीं लिया विधायक रेनू बिष्ट के द्वारा रिसोर्ट को बुलडोजर चलाकर साक्ष्य मिटाये गये उसको भी उसको जांच से बाहर रखा गया इन सभी तथ्यों को पुनः जांच के दायरे में लाया जाय.

अतः आपसे निवेदन है किं इस संवेदनशील प्रकरण में हस्तक्षेप कर CBI जांच के आदेश करने का आदेश दिया जाय.

उन्होंने चेतवानी दी कि जल्दी कार्यवाही नहीं कि तो आंदोलन को तेज किया जायेगा।

इस दौरान तमाम संगठनों के लोग भी मौजूद रहे जिसमें हिमांशु शर्मा राजेंद्र कांडपाल फौजी भूपेन पांडे प्रेम मेल कविता जीना गीत चंदोला कार्तिक उपाध्याय कुसुम लता बधाई देवेंद्र सिंह शाला बसंत सिंह जिला हरेंद्र सिंह राणा मोहन सिंह बोरा काजल खत्री सुनीता भट्ट ज्योति अधिकारी कंचन रौतेला निधि रौतेला ज्योति जोशी लता मेहता भावना भट्ट ताराचंद गीता कोलिया आशा देवी विनोद सिंह नेगी लाल सिंह रावत सुमन सिंह दसवानी तुलसी रौतेला योग्यता बनोला सतीश फुलारा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  पटेल चौक धरना 12वें दिन स्थगित, 6 मार्च से फिर शुरू करेगी पहाड़ी आर्मी
error: Content is protected !!