ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी, 13 वे दिन बाद भी नहीं हुई सुनवाई

आंगनबाड़ी कार्यकतियों ने किया आर पार की लड़ाई का ऐलान

हरीश पनेरु ने मांगों को ठहराया जाएज, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

हल्द्वानी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना लगातार जारी है। बीते 1 अप्रैल से सैकड़ों कार्यकर्ता शांतिपूर्वक धरने पर बैठी हैं, लेकिन 13 वे  दिन बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्तमान मानदेय में गुजारा करना बेहद मुश्किल हो गया है।

धरने को समर्थन देते हुए हरीश पनेरू ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि जब सांसद और विधायकों के वेतन व भत्तों में बढ़ोतरी हो सकती है, तो वर्षों से सेवाएं दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय बढ़ाने के साथ पेंशन की सुविधा भी मिलनी चाहिए।

हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें मात्र 9300 रुपये मानदेय मिल रहा है, जो बढ़ती महंगाई के दौर में घर चलाने के लिए पर्याप्त नहीं है।

उनका आरोप है कि सरकार और प्रशासन ने अब तक उनकी कोई सुध नहीं ली, जिससे नाराजगी लगातार बढ़ रही है।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  कर्मचारियों को राहत! नए वेतन आयोग से 5 बड़ी खुशखबरी तय

You missed

error: Content is protected !!