ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन; अपात्र कार्डधारकों पर भी सख्त कार्रवाईसेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेल
खबर शेयर करे -

भीमताल। पहाड़ में सरकारी समितियों से जुड़े किसानों को उनके द्वारा जमा प्रीमियम राशि ही बीमा राशि के रूप में लौटाई जा रही है ये खेल पिछले न जाने कितने सालों से चल रहा होगा।

भीमताल विधानसभा बेरोजगार संघ अध्यक्ष बृजवासी ने उठाई किसानों के हित पर आवाज और कहाँ किसानों को उनका पूरा तय बीमा कवर तत्काल ब्याज सुधा दिया जाए।

भीमताल आज पहाड़ के किसानों के साथ साधन सहकारी समितियों में क्या हो रहा है, पहाड़ के सीधे-सादे,भोले-भाले किसानों को ठगा जा रहा है, विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक सीमांत किसानों को अभी 2022-23 में 5.6% का ही बीमा दिया जा रहा है।

जबकि 5% प्रीमियम स्वयं किसान जमा करता है, इस बड़ी धोखाधड़ी के कारण विधानसभा क्षेत्र के सभी किसान काफी परेशान है, किसानों के हक की माँग को देखते हुए बेरोजगार संघ विधानसभा अध्यक्ष पूरन चंद्र बृजवासी ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि पिछले 3,4 सालों से भीमताल, धारी, रामगढ़, ओखलकाण्डा, बेताल घाट ब्लाकों में किसानों के साथ योजना से जुड़ी बीमा एजेंसियों, साधन सहकारी समितियों द्वारा उनका पूरा बीमा कवर हक नहीं दिया जा रहा है।

जबकि किसानों को बीमा में 5% उनका जमा किया प्रीमियम 5% राज्य सरकार और 13% केंद्र सरकार द्वारा 23% बीमा कवर पर ब्याज सुधा 30%-40% बीमा कवर दिया जाता है।

जानकारी में यह भी पता चला कि बीमा एजेंसी एचडीएफसी को राज्य एवं केंद्र से तय 18% कवर नहीं मिल रहा है।

जिस कारण यहाँ किसानों को पिछले वर्षों में 5.6 % बीमा ही दिया जा रहा है, बेरोजगार संघ अध्यक्ष बृजवासी ने कहाँ देश के अन्न दाताओं के साथ एसा क्यों रहा है।

इसकी जांच कर पहाड़ों के किसानों को उनका पूरा तय बीमा कवर 30-40% दिया जाए इसके लिए उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी, कुमाऊँ आयुक्त, मुख्य सचिव उत्तराखंड से जांच की माँग तत्काल उठाने को कहाँ और किसानों के हित में शिकायती माँग रखी।

माँग करने वालों में नीरज कुमार, प्रदीप कुमार, किरन कुमार, रवीन्द्र चन्द्र, बिनोद चन्द्र, भोला दत्त, नवीन चन्द्र, ललित मोहन, दुर्गा दत्त, हेमन्त कुमार, नवीन चंद्र, मनोज सिंह आदि है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 जुलाई 2026

You missed

error: Content is protected !!