ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन; अपात्र कार्डधारकों पर भी सख्त कार्रवाईसेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेल
खबर शेयर करे -

पर्स चुराने वाला आया मुखानी पुलिस की गिरफ्त में चुराया गया पैन, आधार सहित 1 लाख रुपये किये बरामद

हल्द्वानी। चन्द्रन सिंह बिष्ट पुत्र गणेश सिंह बिष्ट निवासी सिमायल गंगोलीहाट थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ हाल निवासी एकता बिहार भगवानपुर रोड मुखानी जिला नैनीताल थाने में तहरीर दी कि दिनांक 28/05/24 हल्द्वानी से अपने किराये के घर एकता बिहार भगवानपुर रोड आते समय अज्ञात चोर द्वारा पर्स जिसमें 600 रू0 नगद, पैन कार्ड ATM कार्ड व आधार कार्ड चोरी कर लेने व ATM से 100000 रू० निकाल लिए गये हैं।
तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR 109/24 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

उक्त मामले के सफल अनावरण हेतु  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीता के निर्देशन में थानाध्यक्ष  पंकज जोशी के नेतृत्व में विवेचक उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी व कर्मगणों द्वारा लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया।

जिसके उपरान्त एक व्यक्ति प्रकाश में आया।
दिनांक 05/06/2024 को पुलिस टीम द्वारा पतारसी के उपरांत जहाँगीर पुत्र नसीर अहमद को प्राइमरी स्कूल भगवानपुर के पास स्थित कमरे से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई। अभियुक्त के कब्जे से आधार कार्ड, पैन कार्ड व 1,00000 रुपये बरामद किये गये।

गिरफ्तार अभियुक्त
जहाँगीर पुत्र नसीर अहमद निवासी बिहारमल थाना इज्जतनगर जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 38 वर्ष

अभियुक्त से पैन कार्ड व आधार कार्ड व 1,00000 रुपये बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें :  कोटाबाग में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती पर चर्चा

You missed

error: Content is protected !!