ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे 01 व्यक्ति को 108 पाउच अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
 प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन भूपेंद्र भंडारी,क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान तुमड़िया डाम क्षेत्र में शराब की तस्करी कर रहे अभियुक्त बलविंदर सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी तुमड़िया डाम 2 मालधन चौड़ को कुल 108 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
उक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल: नन्हे चेहरों पर खिली मुस्कान, 48 बच्चों को मिले स्वेटर-स्वेटशर्ट

You missed

error: Content is protected !!