ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर पुलिस ने चोरी की घटनाओं में शामिल शातिर हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

लाखों की चोरी के जेवरात, सिक्के, नकदी और समान बरामद

रामनगर। बृजमोहन गुरुरानी निवासी चोरपानी ने कोतवाली रामनगर में आकर तहरीर दी कि अज्ञात द्वारा वादी के घर का ताला तोड़कर घर सोने /चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के /बर्तन , 40,000 रुपये नगद , सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर तथा एयरटेल टी0टी0एच0 3061746352 का सैट टॉप बॉक्स आदि अन्य सामान चोरी किया गया। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर पर एफ0आई0आऱ0 नं0 313/25 धारा 305(ए)/331(4) बी0एऩ0एस0 पंजीकृत किया गया।

 शाकम्बर दत्त बलुनी निवासी भरतपुरी ने भी अपनी तहरीर में अज्ञात द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर से 70,000 रू0 नकद , सोने/चांदी के जेवरात आदि सामान चोरी करना बताया। 

तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर पर एफ0आई0आर0 नं0 317/25 धारा 305(ए)/331(4) बी0एऩ0एस0 पंजीकृत किया गया ।

 प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा संबंधित प्रभारियों को क्षेत्र में लगातार हो रही चोरीयों तथा दर्ज अभियोगों के अनावरण तथा संलिप्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए सख्त दिशा निर्देश।

 प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी,  सुमित पांडे सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण तथा  अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। 

पुलिस टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी, कोतवाली व निकटवर्ती क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया तो एक संदिग्ध अभियुक्त प्रकाश में आया।

पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों से चोरी की घटनाओं के संलिप्त अभियुक्त को रेलवे क्रासिंग चोरपानी से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से उपरोक्त दोनों अभियोगों में चोरी गयी धनराशि व सोने /चांदी के जेवर आदि बरामद किये गये। 

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना भोजपुर , थाना भगतपुर , थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद तथा थाना रामनगर में चोरी , लूट, नकबजनी आदि के कुल 09 अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्त थाना भोजपुर का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है । अतः अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया । 

अभियुक्त  से सम्बन्धित माल – एक अदद मंगलसूत्र सफेद धातू, 05 जोड़ी पायल सफेद धातू, 02 सिक्के सफेद धातू, 02 जोड़ी बिछुवे सफेद धातू, 08 जोड़ी बच्चे के कड़े सफेद धातू, 02 अंगूठी पीली धातू, 01 जोड़ी कान के कुंडल पीली धातू, 01 जोड़ी कान की बाली पीली धातु, एक आला नकब व कुल 25000/- रूपये नगद

2- FIR NO 317/25 से सम्बन्धित माल – 01 अदद गिलास, 01 अदद कटोरी चांदी, 01 अदद चम्मच चांदी, 05 जोडी पायल चांदी , 10 जोड़ी बिछुवे चांदी , 8 अदद सिक्के सभी सफेद धातु व 01 जोड़ी बड़ी व 01 जोड़ी छोटी कान की बाली पीली धातु तथा 02 लौग पीली धातू तथा 10,000 रुपये नगद ।

 उक्त अनावरण मे पुलिस कर्मियो के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी नैनीताल द्वारा 2500 रू0 की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है । 

यह भी पढ़ें :  गुलदार का महिला पर हमला, सहेली की बहादुरी से बची महिला की जान; क्षेत्र में दहशत, पिंजरा लगाने की मांग

You missed

error: Content is protected !!