ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रानीखेत विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने किया क्षेत्र का भ्रमण।

विधानसभा मे चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो का किया शुभारंभ एवं लोकार्पण।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत।  क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने रानीखेत विधानसभा के क्षेत्रो का भ्रमण कर, विधानसभा मे चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो का किया शुभारंभ एवं लोकार्पण।

सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ताओ ने क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल का पुष्प गुछ व फुल मलाओ से भव्य स्वागत किया। जिसके बाद विधायक ने चिकित्सालय मे भर्ती मरीजो का हाल चाल जाना।

विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने सर्वप्रथम ग्राम चलसिया पड़ोली सड़क से खाई खेत जखोली की ओर सड़क मार्ग का शुभारंभ, ग्राम सभा तौड़ा (ताड़ीखेत) में जल जीवन मिशन के टैंक का भूमि पूजन, नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में निर्मित लेबर रुम व प्रशासनिक भवन का लोकार्पण सहित राजकीय इंटर कालेज भुजान में जनता मिलन के तहत लोक निर्माण विभाग, पेयजल, लधु सिंचाई, शिक्षा व विधुत विभागों के विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने कहा कि यह ब्रिटिश काल में रानीखेत अस्पताल बना है, यह हास्पिटल आस पास की तीन चार विधानसभाओं का स्वास्थ्य केन्द्र है।

इस चिकित्सालय में पिछले कुछ समय से एक प्रशासनिक भवन की मांग की जा रही थी, साथ ही प्रसव अवस्था में बहनें यहा पहुंचती थी, उनके लिए उचित कक्ष की व्यवस्था नहीं थी। माननीय मुख्यमंत्री ने हमारे अनुरोध को स्वीकार कर 80 लाख रुपए की लागत से दो भवनों के निर्माण की स्वीकृति दी है।

आज इन भवनों का लोकार्पण किया गया। सारे क्षेत्र की जनता आज बहुत प्रसन्न है, और आदरणीय स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर रही है।

चिकिसालय मे चल रहे निर्माण कार्यो के बारे मे विधायक ने कहा कि यहा चल रहे निर्माण कार्य में कुछ परेशानियां थी, उनको हमनें संज्ञान में लेकर लिखित रूप से इसकी शिकायत की थी। अभी तक इसमें कई सुधार हो चुके है।

फिर भी हमनें अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से कहा है कि सभी सुधार और निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले इसे हैंडओवर न किया जाए।

विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने कहा कि पिछले ठेकेदार ने मौसम को ध्यान में न रखते हुए, और बिना सोचे समझे चिकिसालय की छत पर ड्रिल कर दी थी, तभी ऑपरेशन थिएटर की छत से बारिश में रिसाव हो रहा था। उसके खिलाफ यहां एफआईआर भी की गई थी।

हालांकि अब उन कमियों को ठेकेदार द्वारा ठीक कर दिया गया है, और भवन का निर्माण पूरा हो गया है। जल्द ही उसमें हमारा एनआईसीयू शुरू हो जाएगा। आज मैने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और प्रभारी के सामने सभी से अनुरोध किया है कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि शून्य रेफर रेट।

यदि किसी मरीज को रेफर किया जाता है, उस स्थिती मे मरीज के केस की पूरी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को भी होनी चाहिए। उन्होने कहा कि जो कोई भी इस निर्देश का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जायेगी।

डॉक्टर अशोक टम्टा ने कहा कि मैं विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल का आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होने आज हमारे यहां प्रशासनिक भवन और प्रसव कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होने कहा कि विधायक जी अक्सर चिकिसालय में पहुंचकर हमारी समस्याओं का निवारण करते रहते हैं।

कुछ समस्याएं ऐसी भी है जिस पर हमारे प्रशासन का अभी तक ध्यान नहीं गया। यहां पर स्टाफ के निवास की परेशानी है। यहां की परिचारिकाओं के आवास बहुत बुरी स्थिति में है।

लगभग 20 से 22 डॉक्टरों के लिए यहां सिर्फ 4 ही आवास हैं। तो कई डॉक्टर किराए के मकान में बाहर रहते हैं, और देर रात की आपातकाल स्थिति में बाहर से आना पड़ता है। वही जंगल के पास होने से अस्पताल में कई बार बाघ भी देखा गया है। इससे बाहर से देर रात आने में भय भी लगा रहता है।

डॉक्टर अशोक टम्टा ने कहा कि परिचारिकाओं की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगती है। उन्हे जो आवास आवंटित है, वह एक पुराना वार्ड है, जिसे बीच में लकड़ी की प्लाई डाल के विभाजित किया है।

एक छोटे से कमरे में दो परिवार रहते है। दोनो परिवारों के लिए समस्या है। यह बात मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के सामने कई बार रखी गई है, पर अभी तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुरेश फर्त्याल (सोनू), मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, मंडल महामंत्री उमेश पंत, दर्शन बिष्ट, मंजीत भगत, ललित कैलब, चन्द्रशेखर, रामेश्वर गोयल, मोहन नेगी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संदीप दीक्षित, डॉक्टर डी एस नेगी, डॉक्टर अशोक टम्टा, डॉक्टर नवीन बिष्ट, डॉक्टर महेश पाल, डॉक्टर अमरजीत सिंह, डॉक्टर रमनदीप, डॉक्टर जीवन चंद्र, डाँक्टर वी के वर्मा, सहित सभी चिकित्सालय कर्मचारीगण व क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि कल, पंत पार्क में दी जाएगी श्रद्धांजलि
error: Content is protected !!