हरिद्वार। बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत की सात साल में चल और अचल संपत्ति में रिकॉर्ड 342 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2017 में शपथ पत्र में दिखाई गई 1.15 करोड़ की चल-अचल संपत्ति 6.63 करोड़ की हो गई है।
इसका खुलासा तब हुआ जब उन्होंने नामांकन के दौरान अपना शपथ पत्र जमा किए। 2017 में पत्नी पत्नी के बैंक खातों में 17 लाख रुपये थे, जबकि अब 1.53 करोड़ रुपये दिखाए गए हैं।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 6.63 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति दिखाई है, जबकि 75 लाख रुपये की देनदारी बताई है।
2017 में देनदारी साढ़े 11 लाख रुपये थी। 2017 में चल संपत्ति त्रिवेंद्र के पास 1338714 और पत्नी सुनीता रावत के पास 1777024 थी। पत्नी के पास 100 ग्राम गोल्ड और त्रिवेंद्र के पास 15 ग्राम गोल्ड था। कुल 3115738 की चल संपत्ति थी।
इसमें पत्नी के पास एक कार थी। अचल संपत्ति में त्रिवेंद्र की 50 लाख और पत्नी की 28 लाख की संपत्ति थी।
पिछली बार पति-पत्नी के बैंक खातों में 17 लाख रुपये थे। सात सालों में संपत्ति 6.63 करोड़ पहुंच गई है। त्रिवेंद्र के बैंक काते में 59 लाख रुपये और उनकी पत्नी के खाते में 94 लाख रुपये जमा हैं।
दोनों के खातों में 1.53 करोड़ रुपये जमा है, जबकि हाथ में नगदी 56 हजार और पत्नी सुनीता के पास 32 हजार रुपये हैं।
इस बार 40 ग्राम सोना त्रिवेंद्र और 110 ग्राम पत्नी के पास दिखाया गया है। चल संपत्ति 6292113 की है, पत्नी पर 1.01 करोड़ और कुल 1.63 करोड़ रुपये दिखाई गई है। पांच करोड़ की अचल संपत्ति बताई है।
इसमें चार करोड़ त्रिवेंद्र और पत्नी पर एक करोड़ की संपत्ति दिखाई गई है। पौने तीन करोड़ की संपत्ति त्रिवेंद्र को विरासत में मिली है, जबकि 1.25 करोड़ उन्होंने स्वयं अर्जित करना दिखाया है।














